परवाना
शमा के इश्क़ में जला, परवाना
मौत की ओर हँस के चला, परवाना
न कोई शिकवा, न कोई शिकायत की
ख़ुशी-ख़ुशी ख़ुद को मिटा, परवाना
जल के राख हुआ, तो रौशनी में मिला
अँधेरे से उजाले तक गया, परवाना
'पराग' मैं भी उस शमा का दीवाना हूँ
मुझमें भी है कहीं छुपा, परवाना
कठिन शब्द: शमा – दीपक, मोमबत्ती · परवाना – पतंगा जो लौ पर जल जाता है · शिकवा – शिकायत