राधा
हर साँस में बसे जिसके श्याम, राधा
हर धड़कन में बस इक नाम, राधा
यमुना किनारे, कदम्ब की छाँव में
बाँसुरी सुन के ढली हर शाम, राधा
कृष्ण से पहले लिया जाता है जिसका नाम
प्रेम ने दिया उसको ऐसा मक़ाम, राधा
'पराग' न ब्याह, न बंधन, न कोई रस्म
फिर भी अमर है प्रेम का पैग़ाम, राधा
कठिन शब्द: कदम्ब – एक पेड़ · मक़ाम – दर्जा, स्थान · पैग़ाम – संदेश