तेरे शहर में
कुछ अलग ही है हवा, तेरे शहर में
हर दरवाज़ा है तेरा पता, तेरे शहर में
अजनबी सड़कें भी अपनी-सी लगें
हर मोड़ पे इक दुआ, तेरे शहर में
तू जहाँ साँस ले, वो शहर नहीं रहता
सारा आसमाँ आ बसा, तेरे शहर में
'पराग' मैं परदेसी हूँ, पर लगता है
मेरा भी इक घर है छुपा, तेरे शहर में
कठिन शब्द: परदेसी – दूसरे देश या शहर का