तेरी गली में
आता हूँ मैं बार-बार, तेरी गली में
करता हूँ इंतज़ार, तेरी गली में
सारे शहर में पतझड़ है, उदासी है
बस इक ही है बहार, तेरी गली में
उस गली की धूल भी मुझको लगे तारों-सी
जैसे उतरा हो आसमान का ग़ुबार, तेरी गली में
'पराग' दुनिया भर में न मिला मुझको
जो मिलता है क़रार, तेरी गली में
कठिन शब्द: ग़ुबार – धूल का बादल · क़रार – चैन