बुलबुल
गाती रही गुलाब के लिए रात भर, बुलबुल
काँटों में भी करती रही सफ़र, बुलबुल
गुलाब ने कभी पलट के न देखा उसे
फिर भी न हुई बे-असर, बुलबुल
उसके इक गीत से खुली सुबह की आँख
जगा गई सारी सृष्टि को सहर, बुलबुल
'पराग' मैं भी उस बुलबुल-सा ही हूँ शायद
गाता रहा जो उम्र भर, बुलबुल
कठिन शब्द: बे-असर – बिना असर के · सृष्टि – संसार · सहर – सुबह