मिट गया
इश्क़ में जो डूबा, उसका हर डर मिट गया
मेरा "मैं" भी, मेरा अपना घर मिट गया
जैसे बर्फ़ पिघल के पानी में मिल जाए
वैसे मेरा हर इक सफ़र मिट गया
मिटते-मिटते जो बचा, वो तू ही था
मेरे होने का हर असर मिट गया
'पराग' अब कोई पूछे, कौन हो तुम?
क्या कहूँ, नाम तक दर-ब-दर मिट गया
कठिन शब्द: फ़ना – मिट जाना · दर-ब-दर – हर दरवाज़े पर भटकता