सोहनी
हर रात उठा के चली इक घड़ा, सोहनी
तैर के पार किया चनाब का दरिया, सोहनी
इक रात किसी ने कच्चा घड़ा रख दिया
डूब गई, फिर भी इश्क़ न हारा, सोहनी
उस कच्चे घड़े में भी था पूरा समंदर
इश्क़ ने हर लहर को कर दिया गहरा, सोहनी
'पराग' कच्चे घड़ों से भी पार होते हैं दरिया
अगर दिल हो सच्चा, खरा, सोहनी
कठिन शब्द: चनाब – पंजाब की नदी · खरा – सच्चा