झूले पे
भीगी-भीगी इक फुहार, झूले पे
गाती थी वो मल्हार, झूले पे
नीम की डाली पे पड़ा रस्सी का झूला
पींग बढ़ाता था मेरा प्यार, झूले पे
ऊँची पींग में जो छू लिया आसमाँ
लगा, उतर आई सारी बहार, झूले पे
'पराग' अब वो नीम कटा, वो झूला भी गया
पर दिल झूलता है बार-बार, झूले पे
कठिन शब्द: फुहार – हल्की बारिश · मल्हार – बारिश का राग · पींग – झूले की ऊँची उछाल