माफ़ कर दो
मेरी हर इक ग़लती, माफ़ कर दो
मेरी हर बेरुख़ी, माफ़ कर दो
ग़ुस्से में जो कह गया, वो मैं नहीं था
वो थी इक बेख़ुदी, माफ़ कर दो
जैसे धरती माफ़ करती है हर क़दम को
वैसे ही मेरी ये कमी, माफ़ कर दो
'पराग' फूल ले के खड़ा है दरवाज़े पे
इक बार मुस्का के अभी, माफ़ कर दो
कठिन शब्द: बेरुख़ी – रूखापन · बेख़ुदी – होश खो देना