रसोई में
जल गई थी थोड़ी दाल, रसोई में
फिर भी था सब कमाल, रसोई में
उसने मसाले डाले, मैंने आटा गूँथा
हँसी से भर गया हाल, रसोई में
दो हाथों से जो बनी इक गोल रोटी
उसमें था पूरे चाँद का जमाल, रसोई में
'पराग' होटल के खाने भी फीके लगें
याद आए जब वो धमाल, रसोई में
कठिन शब्द: गूँथना – आटा सानना · जमाल – सुंदरता · धमाल – मस्ती