तेरे जन्मदिन पर
सारा घर फूलों से सजा, तेरे जन्मदिन पर
माँगी मैंने हर दुआ, तेरे जन्मदिन पर
केक पे मोमबत्तियाँ, गुब्बारे, हँसी
हर कोना जैसे खिला, तेरे जन्मदिन पर
जिस दिन तू इस दुनिया में आई थी
लगा, इक तारा धरती पे आ गिरा, तेरे जन्मदिन पर
'पराग' मेरी तो बस इतनी-सी ख़्वाहिश है
हर साल यूँ ही मिले ये सिला, तेरे जन्मदिन पर
कठिन शब्द: ख़्वाहिश – इच्छा · सिला – इनाम