उस दिन
आईना देखा मैंने बार-बार, उस दिन
कपड़े बदले, फिर भी न हुआ तैयार, उस दिन
दिल की धड़कन इतनी तेज़ थी कि लगा
सारा शहर सुन लेगा, बेक़रार, उस दिन
वो जो आई, तो दिल ने ऐसे साँस ली
जैसे सदियों बाद आई हो बहार, उस दिन
'पराग' आज भी हँसते हैं हम दोनों
याद करके वो पहला इंतज़ार, उस दिन
कठिन शब्द: बेक़रार – बेचैन