बसंत में
हर इक फूल जो खिला, बसंत में
तू भी मुझको मिला, बसंत में
पीली सरसों, कोयल की कूक, आम का बौर
शुरू हुआ इक सिलसिला, बसंत में
पतझड़ के बाद जो हरी हुई हर डाली
रंगों का उतरा इक क़ाफ़िला, बसंत में
'पराग' अब न कोई शिकवा, न कोई शिकायत
दर्द का धुल गया हर गिला, बसंत में
कठिन शब्द: बौर – आम के फूल · सिलसिला – क्रम · क़ाफ़िला – यात्रियों का दल · गिला – शिकायत