मीरा
पी गई हँस के विष का प्याला, मीरा
जिसके मन में बस गोपाला, मीरा
महल छोड़ा, राज छोड़ा, सब छोड़ा
भजनों से कर दिया उजाला, मीरा
जिस प्रेम में ज़हर भी अमृत हो जाए
उसने हर ग़म को यूँ ढाला, मीरा
'पराग' दुनिया ने कहा बावरी उसको
पर उसी ने सच्चा प्रेम सँभाला, मीरा
कठिन शब्द: विष – ज़हर · गोपाला – कृष्ण · बावरी – पगली