उसकी नींद
धीमी-धीमी साँसों की आवाज़, उसकी नींद
चेहरे पे सोया इक राज़, उसकी नींद
मैं जागता रहा, बस उसको देखता रहा
जैसे बजता हो कोई साज़, उसकी नींद
उसकी बंद पलकों के पीछे जो ख़्वाब थे
उनमें छुपा था सृष्टि का आग़ाज़, उसकी नींद
'पराग' दुनिया की हर दौलत से बढ़कर है
मेरे कंधे पे टिका ये नाज़, उसकी नींद
कठिन शब्द: राज़ – भेद · साज़ – वाद्य · आग़ाज़ – शुरुआत · नाज़ – गर्व, लाड़