न सका
चाहा बहुत, पर कुछ भी कह न सका
तेरे बिना भी मैं रह न सका
आँसू आँखों में अटके रहे बरसों
दर्द इतना था कि बह न सका
जैसे पहाड़ खड़ा हो तूफ़ानों में
टूटा, झुका, पर ढह न सका
'पराग' बेबसी भी इश्क़ का इक रंग है
जो सब सह गया, वो ये सह न सका
कठिन शब्द: बेबसी – लाचारी