नहीं देखता
इश्क़ गिनता नहीं साल, नहीं देखता
सफ़ेद हो गए बाल, नहीं देखता
झुर्रियों में भी वो ही चेहरा दिखे
काँपता हुआ हाल, नहीं देखता
सोलह की हो या साठ की, कोई फ़र्क़ नहीं
चाँद भी उम्र का सवाल नहीं देखता
'पराग' दिल तो अब भी वही बच्चा है
वो जिस्म का ज़वाल नहीं देखता
कठिन शब्द: जिस्म – शरीर · ज़वाल – ढलान, पतन