सिखाया इश्क़ ने
तूफ़ानों में भी चलना, सिखाया इश्क़ ने
गिर-गिर के फिर सँभलना, सिखाया इश्क़ ने
पत्थर था मैं, अकड़ थी, अना थी
मोम-सा पिघलना, सिखाया इश्क़ ने
दीये की तरह ख़ुद को जला के भी
औरों के लिए जलना, सिखाया इश्क़ ने
'पराग' सबसे बड़ा सबक़ यही था
ख़ुद से बाहर निकलना, सिखाया इश्क़ ने
कठिन शब्द: अना – अहंकार · सबक़ – सीख