वक़्त भी
तेरे आने पे रुका, वक़्त भी
तेरे आगे झुका, वक़्त भी
सदियाँ गुज़रीं, ज़माने बदले
पर हमसे थका, वक़्त भी
इश्क़ इक लम्हा है, जो अनंत तक फैले
उसमें आ के छुपा, वक़्त भी
'पराग' मौत भी आएगी, तो कहेगी
इनका क़र्ज़ न चुका, वक़्त भी
कठिन शब्द: लम्हा – पल