लौ का कारोबार
आज बरसों का इंतज़ार ख़त्म हुआ
आँखों का बहता आबशार ख़त्म हुआ
वो आया, और खिड़की से धूप उतरी
लंबी रातों का अँधियार ख़त्म हुआ
माँ ने दीया बुझाया, हँस के कहा
आज उसकी लौ का कारोबार ख़त्म हुआ
'पराग' अजीब है, इंतज़ार ख़त्म होते ही
लगा, जैसे कोई त्योहार ख़त्म हुआ
कठिन शब्द: आबशार – झरना · अँधियार – अँधेरा · कारोबार – काम-धंधा