मिलेंगे कभी तो
बिछड़े हैं, पर फिर से मिलेंगे कभी तो
सूखे गुलाब फिर से खिलेंगे कभी तो
जो रास्ते हमें अलग-अलग ले गए
उन्हीं पे साथ-साथ चलेंगे कभी तो
बर्फ़ के नीचे दबी झील भी गाती है
ये जमे हुए दिल पिघलेंगे कभी तो
'पराग' उम्मीद का धागा अभी टूटा नहीं
इस धागे से ज़ख़्म सिलेंगे कभी तो
कठिन शब्द: सिलना – टाँके लगाना