सजदे में ख़ुदा
तेरा नाम आया हर इक दुआ सजदे में
तुझमें ही दिखा मुझे ख़ुदा सजदे में
माथा ज़मीं पे रखा, तो धड़कन सुनी उसकी
गूँजी धरती की इक सदा सजदे में
झुकी डाल पे ही तो लगते हैं सबसे ज़्यादा फल
सीखी मैंने झुकने की अदा सजदे में
'पराग' हिज्र ने इबादत का मतलब सिखाया
जो खोया, वो मिला बेइंतहा सजदे में
कठिन शब्द: सजदा – माथा टेककर प्रणाम · सदा – आवाज़ · अदा – ढंग · इबादत – पूजा · बेइंतहा – असीम