अपना ही अंजाम
हर शाम हिज्र का इक जाम पिया मैंने
घूँट-घूँट में तेरा नाम पिया मैंने
साक़ी ने पूछा, "इतनी क्यों पीते हो?"
कहा, "ज़हर नहीं, आराम पिया मैंने"
जिस प्याले में डूबा था चाँद का अक्स
उस रात आसमाँ तमाम पिया मैंने
'पराग' नशा उतरा, तो आँख खुली
अपना ही अंजाम पिया मैंने
कठिन शब्द: साक़ी – शराब पिलाने वाला · अक्स – परछाईं · तमाम – पूरा · अंजाम – नतीजा