टूटा ठिकाना
तिनका-तिनका जोड़ा, वो आशियाना टूटा है
हँसते-हँसते इक याराना टूटा है
बरसों से जो सँजोया था, वो ख़ज़ाना टूटा है
चुपचाप, बिना आवाज़, ज़माना टूटा है
हिमनद से जब बर्फ़ टूटे, तो नदी बनती है
ऐसे ही रोकर इक दीवाना टूटा है
'पराग' दरारों से ही तो रौशनी भीतर आती है
अच्छा हुआ, ये ठिकाना टूटा है
कठिन शब्द: आशियाना – घोंसला, घर · याराना – दोस्ती · हिमनद – बर्फ़ की नदी