लहर-लहर बेचैनी
सुबह, शाम, हर पहर बेचैनी है
दिल के इस शहर में बेचैनी है
बैठूँ तो उठूँ, उठूँ तो फिर बैठूँ
हर क़दम, हर डगर बेचैनी है
समंदर भी कभी चैन से कहाँ सोता है
उसकी हर इक लहर में बेचैनी है
'पराग' यही बेचैनी तो मुझे ज़िंदा रखती है
पत्थर को कहाँ किसी सफ़र में बेचैनी है
कठिन शब्द: पहर – दिन का हिस्सा · डगर – रास्ता