सितम को गले लगाया
आया जो दर पे, उस ग़म को गले लगा लिया
आँसुओं के हर मातम को गले लगा लिया
कोई काँटा भी मिला तो फूल समझ लिया
जलते हुए हर मौसम को गले लगा लिया
रात भर रोई जो रात, सुबह घास ने देखा
हरी पत्तियों ने हर शबनम को गले लगा लिया
'पराग' सीप ने चुभते कण को भी पनाह दी
मोती बना, जिसने उस सितम को गले लगा लिया
कठिन शब्द: मातम – शोक · शबनम – ओस · पनाह – शरण · सितम – ज़ुल्म