ख़्वाबों की महफ़िल
हर रात मिलती है मंज़िल ख़्वाबों में
सजती है तेरी-मेरी महफ़िल ख़्वाबों में
जो दरिया दिन में पार न हो सका कभी
उसका मिल जाता है साहिल ख़्वाबों में
सपने भी तो रौशनी का खेल हैं बंद आँखों में
अँधेरे में जलती है क़ंदील ख़्वाबों में
'पराग' सुबह होते ही तू खो जाती है
पर रहती है शामिल ख़्वाबों में
कठिन शब्द: महफ़िल – सभा · साहिल – किनारा · क़ंदील – लालटेन · शामिल – मिली हुई