बस इक बाब टूटा
सुबह की पहली किरण से ख़्वाब टूट गया
पानी की सतह पे जैसे हुबाब टूट गया
रेगिस्तान में जो झिलमिलाता था दूर कहीं
जिसे समझा था दरिया, वो सराब टूट गया
टूटी हुई नींद से ही तो सुबह होती है
अँधेरे का पुराना हिजाब टूट गया
'पराग' ख़्वाब टूटे, पर आँखें तो बाक़ी हैं
फिर बनेगी किताब, बस इक बाब टूट गया
कठिन शब्द: हुबाब – बुलबुला · सराब – मृगतृष्णा · हिजाब – पर्दा · बाब – अध्याय