पत्तों का क़ाफ़िला
चल पड़ा बिछड़न का सिलसिला पतझड़ में
उड़ गया पत्तों का क़ाफ़िला पतझड़ में
डाल ने न कोई शिकायत की, न रोई
न किसी से कोई गिला पतझड़ में
पत्तों के पीछे जो छुपा था आसमाँ
वो पूरा का पूरा खिला पतझड़ में
'पराग' वो भी गई, पत्तों की तरह चुपचाप
मुझको भी कुछ न मिला पतझड़ में
कठिन शब्द: क़ाफ़िला – कारवाँ · गिला – शिकायत