ख़ामोश रौशनदान
उसके बिना ये सारा मकान ख़ामोश है
बिखरा पड़ा हर इक सामान ख़ामोश है
जहाँ बैठ के वो धूप सेंकती थी
वो बरामदा, वो दालान ख़ामोश है
ख़ामोशी में ही तो सुनाई देती है धड़कन अपनी
जब बाहर का तूफ़ान ख़ामोश है
'पराग' इस घर ने भी शायद रोना सीख लिया
तभी तो हर रौशनदान ख़ामोश है
कठिन शब्द: दालान – बरामदा · रौशनदान – रौशनी आने का छोटा झरोखा