सरकंडों की याद
सरकंडों के जंगल को याद कर रोए बाँसुरी
अपनी जड़ों से कटके कहाँ खोए बाँसुरी
हर छेद इक ज़ख़्म, हर ज़ख़्म इक सुर
दर्द में ही नग़्मे पिरोए बाँसुरी
उसकी तान सुनके हर बिछड़ा जाग उठा
जगाए वो सब, जो सदियों से सोए, बाँसुरी
'पराग' रूमी ने कहा, सुनो इसकी शिकायत
हर रूह यही जुदाई ढोए, बाँसुरी
कठिन शब्द: सरकंडा – नरकुल, जिससे बाँसुरी बनती है · नग़्मे – गीत · ढोना – उठाना