सबसे सुंदर गान
सबसे गहरा ज्ञान, मौन
सबसे ऊँचा ध्यान, मौन
लफ़्ज़ों में जो बँध न सके
उस सच का बखान, मौन
जब कुछ न कहे, तब पेड़ भी फल देते हैं
धरती का सबसे बड़ा दान, मौन
'पराग' मैंने सौ ग़ज़लें लिखीं, फिर समझा
सबसे सुंदर गान, मौन
कठिन शब्द: बखान – वर्णन