जनम-दर-जनम
हर पल नया इक क़दम, रूह का सफ़र
जनम-दर-जनम, रूह का सफ़र
कभी बनी फूल, कभी पत्थर, कभी इंसान
कभी पंछी, कभी सनम, रूह का सफ़र
बूँद से बादल, बादल से नदी, नदी से सागर
यूँ ही चलता है हर दम, रूह का सफ़र
'पराग' कहाँ से आए, कहाँ को जाना है
ये सवाल ही है हरम, रूह का सफ़र
कठिन शब्द: सनम – प्रिय · हरम – पवित्र स्थान