फिर आएँगे
किसी गली में सावन बनके फिर आएँगे
किसी माथे पे चंदन बनके फिर आएँगे
जो अधूरा रह गया इस जनम में
किसी दिल की धड़कन बनके फिर आएँगे
पत्ता गिरा, मिट्टी बना, फिर पेड़ में चढ़ा
यूँ ही हम भी जीवन बनके फिर आएँगे
'पराग' मत रो मेरी विदा पे
किसी बच्चे का बचपन बनके फिर आएँगे
कठिन शब्द: विदा – जाना