रस्सी और साँप
रंग-बिरंगा इक जाल, माया
सोना, चाँदी, सब माल, माया
जिसके पीछे दौड़े उम्र भर
सपनों की इक चाल, माया
रस्सी को साँप समझ के डरे
अँधेरे का इक सवाल, माया
'पराग' आँख खुली, तो सब वहीं था
बस बदला इक ख़याल, माया
कठिन शब्द: माया – भ्रम, संसार का आकर्षण