मिट गया व्यापार
जिस दिन मेरा अहंकार मिट गया
सर से बरसों का भार मिट गया
जिस "मैं" के लिए लड़ता रहा उम्र भर
वो धूल का इक ग़ुबार, मिट गया
लहर ने जब ख़ुद को लहर कहना छोड़ा
समंदर से उसका तकरार मिट गया
'पराग' अब कोई जीत नहीं, कोई हार नहीं
ये सारा व्यापार मिट गया
कठिन शब्द: अहंकार – घमंड · ग़ुबार – धूल का बादल · तकरार – झगड़ा