बिन चाहत बहता जल
जैसा बोया, वैसा फल, कर्म
आज जो बोया, वही कल, कर्म
हाथ की लकीरें तो बस नक़्शा हैं
चलना है हर इक पल, कर्म
बादल बरसे, फिर भी कुछ न माँगे
बिन चाहत बहता जल, कर्म
'पराग' गीता ने कहा, फल की फ़िक्र न कर
करते रहो बस अटल कर्म
कठिन शब्द: अटल – दृढ़