सौंप दिया
तुझको अपना तन सौंप दिया
सोचता हुआ मन सौंप दिया
जो कुछ था मेरा, सब तेरा था
लौटाके ये धन सौंप दिया
पत्ते ने हवा से लड़ना छोड़ दिया
अपना हर इक क्षण सौंप दिया
'पराग' अब कोई डर नहीं, कोई चिंता नहीं
जब से ये जीवन सौंप दिया
कठिन शब्द: क्षण – पल