हर प्यासे का अरमान
अल्लाह कहो या भगवान, एक
ईश्वर हो या रहमान, एक
अलग-अलग नामों से पुकारें
ऊपर है वही आसमान, एक
पानी, आब, जल — नाम बदलें
पर हर प्यासे का अरमान, एक
'पराग' मंदिर-मस्जिद की लड़ाई छोड़ो
हर दिल में बसा इंसान, एक
कठिन शब्द: रहमान – दयालु (अल्लाह का नाम) · आब – पानी (फ़ारसी) · अरमान – इच्छा