साझा दीवार
घंटी और अज़ान की आवाज़, मंदिर-मस्जिद
इक आरती, इक नमाज़, मंदिर-मस्जिद
दोनों की दीवार साझा है इस गली में
बजे इक ही साज़, मंदिर-मस्जिद
दोनों की छत पे बैठें वही कबूतर
उन्हें कहाँ पता ये राज़, मंदिर-मस्जिद
'पराग' ईंट-पत्थर बाँटे गए, ख़ुदा नहीं
इक ही दिल का अंदाज़, मंदिर-मस्जिद
कठिन शब्द: अज़ान – नमाज़ की पुकार · साझा – मिली-जुली · साज़ – वाद्य · अंदाज़ – ढंग