सागर में बेला
समंदर में खड़ा अकेला है द्वीप
लहरों का इक मेला है द्वीप
हर द्वीप समंदर के नीचे जुड़ा है ज़मीन से
ऊपर से ही अलबेला है द्वीप
'पराग' हर इंसान भी ऐसा ही है शायद
सागर में खिला इक बेला है द्वीप
कठिन शब्द: अलबेला – अनोखा · बेला – चमेली जैसा सफ़ेद फूल