सफ़र का दस्तूर
बैठा हूँ, सब दिखे दूर, टीले पे
उतरा है चाँद का नूर टीले पे
हवा ने बनाया, हवा ही मिटाए
फिर भी कितना ग़ुरूर टीले पे
रेगिस्तान में ये चलते रहते हैं धीरे-धीरे
जैसे सफ़र का हो दस्तूर टीले पे
'पराग' जो कल था, आज नहीं, कल फिर कहीं
यही ज़िंदगी का शुऊर टीले पे
कठिन शब्द: नूर – रौशनी · ग़ुरूर – घमंड · दस्तूर – रिवाज · शुऊर – समझ