हारा हर सिकंदर
किनारे पे सोया समंदर, रेत
सदियाँ छुपाए अंदर, रेत
हवा चले, तो उड़े आसमाँ तक
आँधी में उठे बवंडर, रेत
'पराग' हर ज़र्रा कभी पहाड़ था
वक़्त से हारा हर सिकंदर, रेत
कठिन शब्द: बवंडर – चक्रवात · ज़र्रा – कण · सिकंदर – विजेता
किनारे पे सोया समंदर, रेत
सदियाँ छुपाए अंदर, रेत
हवा चले, तो उड़े आसमाँ तक
आँधी में उठे बवंडर, रेत
'पराग' हर ज़र्रा कभी पहाड़ था
वक़्त से हारा हर सिकंदर, रेत
कठिन शब्द: बवंडर – चक्रवात · ज़र्रा – कण · सिकंदर – विजेता
दादा की मेज़ पे एक रेत की घड़ी थी,
ऊपर से नीचे गिरती रेत, जैसे उम्र की लड़ी थी।
वो उसे पलट देते, और हँसके कहते,
"वक़्त ख़त्म नहीं होता, बस करवट बदलता रहता।"
मुट्ठी भर रेत को कसके पकड़ो, तो फिसल जाती है,
ढीला छोड़ो, तो हथेली में ठहर जाती है।
'पराग', रेत ने सिखाया, जो प्यारा हो, उसे जकड़ना मत,
खुली हथेली ही सबसे ज़्यादा थामे, इतनी-सी बात।
कठिन शब्द: लड़ी – माला · जकड़ना – कसके पकड़ना