इंसान बना पत्थर
पूजा गया, तो भगवान बना पत्थर
चिना गया, तो मकान बना पत्थर
राह में पड़ा, तो ठोकर बना
कब्र पे लगा, तो निशान बना पत्थर
चाँद भी इक बड़ा पत्थर ही है
सूरज से रौशनी पाके आसमान बना पत्थर
'पराग' दिल भी तो इक पत्थर था कभी
इश्क़ मिला, तो इंसान बना पत्थर
कठिन शब्द: चिनना – ईंट-पत्थर जोड़ना