पहली बार जागा इंसान
ऋषि ने लगाया ध्यान गुफा में
मिला उसे सब ज्ञान गुफा में
दीवारों पे हिरन, शिकारी, हाथ
पुरखों के निशान गुफा में
हज़ारों बरस पहले यहीं आग जली थी
पहली बार जागा इंसान गुफा में
'पराग' बाहर की रौशनी से थक जाओ, तो
भीतर मिले आसमान, गुफा में
कठिन शब्द: पुरखे – पूर्वज