पत्थर की मीत
न हार, न कोई जीत, चट्टान
सुने लहरों का गीत, चट्टान
सदियों से सहे थपेड़े
यही है इसकी रीत, चट्टान
उसकी दरारों में भी उग आई इक बेल
पत्थर की भी इक मीत, चट्टान
'पराग' लहरें टकराके लौट जाती हैं
उसका दिल न हुआ भीत, चट्टान
कठिन शब्द: थपेड़े – चोटें · रीत – रिवाज · मीत – दोस्त · भीत – डरा हुआ