प्रहरी झील
चुपचाप-सी इक ठहरी झील
आसमान से भी गहरी झील
सुबह को लाल, शाम को सोने-सी
धूप में सुनहरी झील
'पराग' बर्फ़ ओढ़ के भी सोई नहीं
नीचे ज़िंदा, इक प्रहरी झील
कठिन शब्द: प्रहरी – पहरेदार
चुपचाप-सी इक ठहरी झील
आसमान से भी गहरी झील
सुबह को लाल, शाम को सोने-सी
धूप में सुनहरी झील
'पराग' बर्फ़ ओढ़ के भी सोई नहीं
नीचे ज़िंदा, इक प्रहरी झील
कठिन शब्द: प्रहरी – पहरेदार
बच्चे ने झील में पत्थर फेंका, घेरे बने,
फैलते-फैलते किनारे छुए, फिर सब थमे।
झील फिर शांत हुई, जैसे कुछ हुआ ही न हो,
अपने भीतर हर चोट सँभाले, बिना किसी रो-धो।
हर छोटा पत्थर भी पूरी झील को छूता है,
जैसे एक छोटा काम भी दूर तक पहुँचता है।
'पराग', झील से सीखो, शांत रहना, पर गहरा होना,
ऊपर से ठहरी, पर भीतर पूरा आसमान सँजोना।
कठिन शब्द: सँजोना – सहेजना