हमारा पहला घर
कितना गहरा, कितना खारा समंदर
न कोई ओर, न कोई किनारा समंदर
लाखों नदियाँ आईं, सबको लिया
फिर भी न भरा, आवारा समंदर
रात को उसकी लहरों में डूबके
लगता है, हर इक सितारा समंदर
'पराग' धरती पे जीवन यहीं से उठा
पहला घर हमारा, समंदर
कठिन शब्द: खारा – नमकीन · आवारा – भटकता हुआ