बूँदों की परवाज़
पत्थरों पे बजाए साज़, झरना
पहाड़ की पहली आवाज़, झरना
ऊँचाई से कूदे, फिर भी न टूटे
ये कैसा है अंदाज़, झरना
गिरते-गिरते ही पाई उड़ान
बूँदों की इक परवाज़, झरना
'पराग' धूप में उसकी फुहार पे
इंद्रधनुष का राज़, झरना
कठिन शब्द: साज़ – वाद्य · अंदाज़ – ढंग · परवाज़ – उड़ान · फुहार – बारीक बूँदें