समंदर की तह से
सदियों से चुपचाप खड़ा पहाड़
सबसे ऊँचा, सबसे बड़ा पहाड़
आँधियाँ आईं, तूफ़ान आए
अपनी जगह पे अड़ा पहाड़
कभी ये भी समंदर की तह में था
आज आसमाँ से लड़ा पहाड़
'पराग' पिघलके नदी बन जाता है
अपने ही दिल से झड़ा पहाड़
कठिन शब्द: तह – नीचे की परत · झड़ना – टूटकर गिरना